{"_id":"57cf17744f1c1b6474317253","slug":"57-put-the-jam-on-the-highway-to-keep-the-bodies-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-57 पर शव रख लगाया जाम, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे-57 पर शव रख लगाया जाम, तोड़फोड़
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
रिजवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी स्थित पांडे चौक पर सोमवार सुबह मिले शव की शिनाख्त टेंट संचालक रिजवान के रूप में हुई है। रिजवान के परिजनों ने मंगलवार को हत्या का आरोप लगाते हुए ट्रॉनिका सिटी थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से परिजनों का पारा चढ़ गया और उन्होंने पहले थाने का घेराव किया। बाद में स्टेट हाइवे-57 पर रिजवान का शव रखकर जाम लगा दिया और तोड़फोड़ की। सोमवार देर रात शव की शिनाख्त सुधीर एनक्लेव निवासी रिजवान के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह कालोनी निवासी एक महिला और दो युवक रिजवान को घर से बुलाकर ले गए थे, उन्हीं ने रिजवान की हत्या की है।
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी थाने में परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन मंगलवार की शाम तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिजन और आस पड़ोस के लोग सुधीर एनक्लेव कालोनी में इकट्ठा हुए। रिजवान का शव लेकर गुस्साए परिजन ट्रॉनिका सिटी थाना पहुंचे और थाने का घेराव किया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन लौटने लगे तभी रास्ते में कुछ रिश्तेदार मिल गए और फिर से हंगामा शुरू हो गया। सभी शव लेकर स्टेेट हाइवे-57 पहुंचे और जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने हाइवे से गुजर रहे एक ऑटो में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
मामला बढ़ता देख सीओ अनिल यादव मौके पर पहुंच और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान तीन लोग हिरासत में लिए गए। सीओ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, जिस पर परिजन शांत हुए।
ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में कई जगह काट छांट थी, जिसके चलते उनसे दोबारा तहरीर मांगी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।