फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   काम पब्लिक का वाहवाही लूट रही कविनगर पुलिस-Ghaziabad city

काम पब्लिक का वाहवाही लूट रही कविनगर पुलिस-Ghaziabad city

Wed, 09 May 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
काम पब्लिक का वाहवाही लूट रही कविनगर पुलिस-Ghaziabad city
काम पब्लिक का वाहवाही लूट रही कविनगर पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। बदमाशों को पकड़ने का काम पब्लिक कर रही है और वाहवाही लूट रही है कविनगर पुलिस। करीब एक सप्ताह में ही दो ऐसे मामले सामने आए जिनमें पब्लिक ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन अगले दिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी दिखाई। पुलिस की ओर से इसका प्रेस नोट भी जारी किया। ताजा मामला मंगलवार को सामने आया। एक दिन पहले कचहरी से पकड़कर पब्लिक ने मोनू नाम के एक बदमाश को पुलिस के हवाले किया, मंगलवार को कविनगर पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी आरडीसी से तमंचे और कारतूस के साथ दिखाई।

सोमवार को विवेक विहार दिल्ली निवासी निखिल सिंह अपने पिता एसपी सिंह की हत्या के मामले में तारीख पर कोर्ट आए थे। यहां हत्यारोपी आमिर से मिलने आए हापुड़ निवासी बदमाश मोनू ने उन्हें केस वापस लेने की धमकी दी थी। निखिल और परिवार के लोगों ने मोनू को कचहरी से ही पकड़कर गाड़ी में डालकर कविनगर थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मोनू को हवालात में डाल दिया। निखिल की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बावजूद इसके पुलिस ने मोनू की गिरफ्तारी शाम को आरडीसी से दिखाई। उन्हें आरडीसी चौकी प्रभारी के द्वारा गिरफ्तार दिखाया गया है। इससे पहले कमला नेहरू नगर से पब्लिक और ट्रैफिक पुलिस के एक एसआई ने महिला से पर्स लूट रहे दो लुटेरों को मौके पर ही दबोच लिया था। इन्हें भी पुलिस ने अगले दिन गिरफ्तार दिखाकर गुड़ वर्क बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed