फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   45 million of goods made from mobile shop

मोबाइल शॉप से 45 लाख का माल उड़ाया

Fri, 03 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी Updated Fri, 03 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
45 million of goods made from mobile shop
अपराध - फोटो : अमर उजाला
इंद्रापुरी कालोनी की एक मोबाइल शॉप का शटर उखाड़कर बुधवार देर रात चोरों ने करीब 45 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय ड्यूटी पर तैनात गार्ड पास की ही दुकान में सोता रहा। चोर  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।  
विज्ञापन

 
बलराम नगर कालोनी निवासी कुलवंत शर्मा की इंद्रापुरी कालोनी में दो नंबर बस स्टैंड के पास मार्केट में शिवा कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। मार्केट में दिल्ली की एक कंपनी का गार्ड तैनात है। रात करीब दो बजे गार्ड एक दुकान में गाने सुनता हुआ सो गया।
विज्ञापन


इसी बीच छह चोरों ने कुलवंत की शॉप का शटर उखाड़कर लाखों रुपये के मोबाइल और एसेसीरीज चोरी कर लिए। सुबह आंख खुलने पर गार्ड ने शटर उखड़ा देखकर उन्हें और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक चोर शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी बार्डर थाना एसएचओ दिनेश यादव का कहना है कि फुटेज में चोरों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। गार्ड से पूछताछ की जा रही है। कुलवंत शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से करीब 45 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed