{"_id":"5b26bd4b4f1c1bb36e8b86c8","slug":"41529265483-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की हाफ सेंचुरी लगा चुका लुटेरा गैंग दबोचा-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की हाफ सेंचुरी लगा चुका लुटेरा गैंग दबोचा-Ghaziabad city
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की हाफ सेंचुरी लगा चुका गैंग पकड़ा
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने लूट की हाफ सेंचुरी लगा चुके एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर इनके पास से 12 मोबाइल, सोने की दो चेन, तीन बाइक और दो पिस्टल, तमंचे बरामद किए हैं। यह गैंग गाजियाबाद, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में वारदात करता था।
इन लुटेरों ने 12 और 13 जून को जब पुलिस ऑपरेशन घेराबंदी चला रही थी, तब एक युवक को गोली मारकर नकदी और मोबाइल लूटा था। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे संजय जाटव, दीपक, प्रीत उर्फ ललित, सतनाम जाटव और रोहित सभी राजीव गार्डन लोनी बार्डर के रहने वाले हैं। यह बाइकों से लूट करने निकलते थे और विरोध करने पर लोगों को गोली मार देते हैं। 12 जून को इन बदमाशों ने कन्हैया लाल रावत निवासी पूजा कालोनी से सात हजार रुपये और मोबाइल लूटा था। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। गोली कन्हैया लाल के कंधे में लगी थी। 13 जून को उन्होंने ट्रॉनिका सिटी स्थित खानपुर के रहने वाले रजनीश बंसल से बाइक लूट ली थी। इसी दिन सरिता नाम की एक महिला भी पर्स लूट लिया था। ट्रॉनिका सिटी पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे इस गैंग को केयर ग्रुप बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि इस अंतर्राज्यीय गैंग को 25 हजार का इनामी संजय जाटव चला रहा था। संजय हत्या की कोशिश के एक मामले में 2016 से वांछित था। वह पुलिस को चकमा दे रहा था। गाजियाबाद से ही उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
दिल्ली में भी दर्ज हैं कई केस
इस गैंग के बदमाशों ने दिल्ली में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली के आनंद पर्वत, कश्मीरी गेट, मधु विहार समेत कई थानों में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। दिल्ली में वारदात के बाद यह लोनी में भाग आते थे।