फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी का कर्ज उतारे को रची थी लूट की साजिश

शादी का कर्ज उतारे को रची थी लूट की साजिश

Sun, 10 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
शादी का कर्ज उतारे को रची थी लूट की साजिश
शादी का कर्ज उतारे को रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम की एटीएस एडवांटेज सोसायटी के पास शुक्रवार दोपहर कलेक्शन एजेंट से हुई लूट फर्जी निकली। कलेक्शन एजेंट ने ही अपनी शादी में लिए कर्ज उतारने को भाई के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने 75 हजार रुपये और मोबाइल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है।

मुरादनगर निवासी अनुज वर्मा नमस्ते इंडिया कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। वह शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इंदिरापुरम से 75 हजार रुपये वसूली कर लौट रहे थे। इसी दौरान उसने खुद के साथ लूट होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उससे रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से उनके सिर व मुंह पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने ऐसी घटना से इनकार किया। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि दो-तीन महीने पहले अनुज वर्मा की शादी हुई थी। उसे शादी में तीन लाख रुपये मिलने वाले थे। रुपये न मिलने पर उसने कर्ज लेकर शादी की थी। पूछताछ में अनुज ने बताया कि कर्ज उतारने को खुद के साथ ही लूट की कहानी बनाई और कपड़े फाड़कर व घायल होकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले उसने अपने छोटे भाई को रुपये और मोबाइल देकर भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 70 हजार रुपये और मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया है। पुलिस उसके छोटे भाई की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed