फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   40 days did not come to any harm from the investigation

40 दिन से चल रही जांच...किसी पर नहीं आई आंच

Fri, 24 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
40 days did not come to any harm from the investigation
जांच - फोटो : investigation
राजनगर में एसी ब्लास्ट से हुई पांच लोगों की मौत से एनसीआर भले ही हिल गया हो, मगर अफसरों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। पांच एफआईआर दर्ज हैं, पुलिस, जीडीए और प्रशासन जांच कर रहा है, लेकिन 40 दिन बाद भी किसी पर आंच तक नहीं आई है। यह भी तय नहीं हो पाया है कि आखिर इन पांच मौतों का जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन


कविनगर पुलिस ने इस दौरान सिर्फ इतना किया है कि सारी एफआईआर एक जगह मर्ज कर ली हैं। गिरफ्तारी तो दूर, अभी तक सभी संबंधित लोगों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए हैं। जीडीए ने बिल्डिंग सील कर इतिश्री कर ली है। प्रशासन की मजिस्ट्रेटी जांच भी धीमी है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने इस मामले की जो रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर को भेजी है, उसमें घटनाक्रम के अलावा अपनी ‘बहादुरी’ दिखाई है। फायर ब्रिगेड सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में लिखा है कि धुएं की वजह से बिल्डिंग में फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाई और मशक्कत कर 11 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पांच को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि छह को बचा लिया गया। इस दौरान एफएसओ आरके यादव, फायर ब्रिगेड कर्मचारी राम गोपाल, ऋषिपाल और कर्णपाल बेहोश हो गए। बता दें कि 14 मई को राजनगर की बिल्डिंग 14/6 में  शार्ट सर्किट से एसी में ब्लास्ट हो गया था, जिससे तीन मंजिला बिल्डिंग में धुआं फैल गया था। धुएं में दम घुटने से इंडिया मार्ट कंपनी के पांच कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

‘कौन कुसूरवार है, यह पुलिस या प्रशासन तय करेगा। हमने रिपोर्ट में किसी को आरोपी नहीं बनाया है, रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर (फायर) को भेज दी है।’     - आरके यादव, फायर ऑफिसर


‘जीडीए बिल्डिंग सील कर एफआईआर दर्ज करा चुका है, बाकी वैधानिक कार्रवाई प्रगति पर है।’  - रविंद्र गोडबोले, जीडीए सचिव

‘15-16 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है, जिसे पूरा होने में अभी समय लगेगा।’  - बीडी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

‘सारी एफआईआर एक जगह मर्ज कर ली गई हैं। जांच जारी है, जल्द ही इसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’ - अशोक सिसौदिया, कविनगर एसएचओ

बिल्डिंग में यह मानक नहीं थे पूरे
- रेजिडेंशियल बिल्डिंग का कामर्शियल में यूज किया जा रहा था
- फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे
- बिल्डिंग के चारों ओर खुला मार्ग नहीं था।
- फायर अलार्म और वेंटिलेशन की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed