फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   37 million were bought in shops of twenty million

37 लाख में खरीदीं गईं सवा करोड़ की दुकानें

Mon, 20 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
37 million were bought in shops of twenty million
यादव स‌िंह

गाजियाबाद। काली कमाई से ‘कुबेर’ बने यादव सिंह के सहयोगी माने जाने वाले सीए मोहन लाल राठी और उसकी पत्नी मीनाक्षी राठी के नाम गाजियाबाद में तीन दुकानें मिली हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मोहनलाल राठी की गाजियाबाद में रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी का ब्यौरा मांगा था।

विज्ञापन


सर्किल रेट के हिसाब से इन दुकानों की कीमत 1.12 करोड़ रुपये है, जबकि इसके लिए सिर्फ 37 लाख रुपये का भुगतान किया गया। पिछले माह प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक त्रिगुण बिसेन ने गाजियाबाद एआईजी स्टांप जीपी सिंह को पत्र भेजकर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के एकाउंट में 50 लाख रुपये मंगवाने वाले सीए मोहन लाल राठी, उनकी पत्नी मीनाक्षी राठी, बेटा देवांश और बेटी तान्या राठी के नाम से गाजियाबाद में रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी का ब्यौरा मांगा था।
विज्ञापन


एआईजी के आदेश पर इस मामले में जांच शुरू हुई तो कौशांबी के एक टॉवर में मोहन लाल राठी और उनकी पत्नी के नाम पर तीन दुकानें रजिस्टर्ड मिलीं। पांचवें फ्लोर पर स्थित इन तीनों दुकानों को मेसर्स आंनद बिल्डटेक प्रा. लि. नामक फर्म से खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक दुकान खुद मोहन लाल राठी के नाम है, जबकि बाकी दो दुकानें मीनाक्षी राठी के नाम से रजिस्टर्ड कराई गईं हैं। दो दुकानों की रजिस्ट्री 23 अक्तूबर 2013 को जबकि तीसरी दुकान की रजिस्ट्री 25 मार्च 2015 को कराई गई थी। 




इसी प्रकार मीनाक्षी के नाम से खरीदी गई दुकानों को क्रमश: 12.30 लाख और 7.92 लाख रुपये में खरीदा गया है, जबकि इनके लिए 40.38 लाख और 25.86 लाख के हिसाब से स्टांप लगाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed