फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिविल ड्रेस में दो पुलिसकर्मियों ने क्रिमिनल की तरह किया बरताव

सिविल ड्रेस में दो पुलिसकर्मियों ने क्रिमिनल की तरह किया बरताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
सिविल ड्रेस में दो पुलिसकर्मियों ने क्रिमिनल की तरह किया बरताव
पुलिसकर्मियों ने सिविल ड्रेस में मुझे अपराधी की तरह पीटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। अस्पताल में भर्ती अंश अरोड़ा का आरोप है कि उसने गलती की थी तो सजा देते। अवैध तरीके से कस्टडी में रखकर उनके साथ अपराधी की तरह बर्ताव किया गया। आरोप है कि पुलिस ने उनके पैरों में चमड़े के पट्टे से पिटाई की। गाली देकर मानसिक उत्पीड़न किया। सादी वर्दी में दो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया है। वह उन्हें देखते ही पहचान जाएंगे।
अंश का कहना है कि वह दूसरे दिन भाई के साथ केवल माफी मांगने और तोड़फोड़ के नुकसान की भरपाई करने स्टोर में गए थे। वहां पुलिस पहले से ही मौजूद थी। पुलिस ने बात सुनने की बताए उन्हें और उनके भाई को लॉकअप में डाल दिया। उनका आरोप है कि रातभर पुलिस ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे कि वह कोई अपराधी हों। पुलिस वालों ने मारपीट कर थर्ड डिग्री दी। उनका कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर बात करती। जो गलती की थी, उन्हें सजा दी जाती। पुलिस ने उनके साथ जो मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया वह गलत है। यदि उन्होंने शराब पी थी तो पुलिस ने उनका मेडिकल क्यों नहीं कराया। उनका यह भी कहना है कि अगर वह भागना चाहते तो बाहर पुलिस की गाड़ी देखकर पहले ही भाग जाते।
विज्ञापन


तीन साल से टीवी सीरियल में कर रहे काम
अंश ने बताया कि तीन साल से मुंबई में टीवी सीरियल के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल में तन्हाई वेब सीरीज, एंड टीवी पर आने वाले धारावाहिक क्वीन और कलर्स पर आने वाले धारावाहिक कसम तेरे प्यार की में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज बोले, पुलिस से भिड़ा था आरोपी
वैशाली चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह का कहना है कि दूसरे दिन आरोपी 12 मई की रात दोबारा से स्टोर पर पहुंचा था। स्टोर का स्टाफ बाहर आ गया। इसके बाद पास में खड़ी पीसीआर पर तैनात दो पुलिसकर्मी मौेके पर पहुंचे। अंजनी सिंह ने बताया कि वहां उनके साथ आरोपी भिड़ गया। थाने पर सूचना देकर अन्य पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया, तब आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed