फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जी प्रमाण पत्र से बेच दी करोड़ां की जमीन, रिपोर्ट दर्ज

फर्जी प्रमाण पत्र से बेच दी करोड़ां की जमीन, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र से बेच दी करोड़ां की जमीन, रिपोर्ट दर्ज
फर्जी निवास बनवाकर बेची दूसरे की करोड़ों की जमीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली के एक युवक ने पहचान छिपाकर गाजियाबाद में फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया और दूसरे की करोड़ों की जमीन को किसी को बेच दी। शिकायत पर एसडीएम की जांच में निवास प्रमाण पत्र फर्जी निकला। लेखपाल ने सिहानी गेट थाने में दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी नवल किशोर के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेखपाल रमेश चंद्र ने बताया कि दल्लूपुरा में रहने वाले अजब सिंह ने नवल सिंह के फर्जी निवास प्रमाण-पत्र बनवाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उनकी करोड़ों की जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दी। उन्हें इस बारे में जानकारी भी नहीं दी गई। जमीन को खरीदने वाले लोग जब कब्जा करने के लिए आए तो पता चला कि फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाकर उनकी जमीन को बेचा गया है। उन्होंने विरोध किया और जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया। उन्हाेंने एसडीएम से मामले की शिकायत की। एसडीएम द्वारा लेखपाल सतवीर नागर से मामले की जांच कराई गई। नवल सिंह ने 16 फरवरी 2017 को दौलतपुरा, गाजियाबाद के पते का निवास प्रमाण-पत्र बनवाया था। इसमें उसने मकान संख्या शून्य दर्शाई थी। अजब सिंह का आरोप है कि दल्लूपुरा में उनकी करोड़ों की जमीन नवल ने फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति को बेच दी। पड़ताल में उन्हें पता चला कि नवल सिंह ने खुद को गाजियाबाद का नागरिक बताते हुए इस जमीन का सौदा किया था। सिहानी गेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed