फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बंद पड़ी पेपर मिल में लगी आग

बंद पड़ी पेपर मिल में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़ी पेपर मिल में लगी आग
बंद पेपर मिल में लगी भीषण आग
विज्ञापन

साहिबाबाद। गर्मी बढ़ते ही आग लगने के मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार को मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र साइट-2 में करहेड़ा पुल के पास तीन माह से बंद पड़ी पेपर मिल में आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई फेरे लगाकर देर शाम तक आग बुझाने में जुटी रहीं। तेज हवा के कारण आग विकराल हो रही थी। आग से लाखों का पेपर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, ईस्ट दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी शिव कुमार अग्रवाल की मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र साइट-2 स्थित प्लॉट नंबर-11 लोनी रोड पर अशोका पल्प एंड पेपर मिल नाम से फैक्ट्री है। शिवकुमार ने बताया कि फैक्ट्री में रद्दी पेपर लाकर उन्हें उपयोग में लाने योग्य बनाया जाता है। फैक्ट्री एक फरवरी से बंद थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फैक्ट्री के अंदर रखे रद्दी पेपर के ढेर में आग लग गई। तेज हवा के कारण सैकड़ों टन पेपर धू-धूकर जलने लगे। आग लगी देखकर फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्डन ने दमकल विभाग और फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही साहिबाबाद, वैशाली, कोतवाली घंटाघर और नोएडा से आठ दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। रविवार दोपहर तेज हवा से पेपर में लगी आग फैल रही थी। क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग की लपटें दूर तक आ रही थी। मौके पर तीन जेसीबी को मंगाकर सुरक्षित बचे पेपर को आग से दूर किया गया। दमकल की आठ गाड़ियां करीब 40 से अधिक फेरे लगाकर देर शाम तक आग बुझाने में जुटी रही। इस दौरान सीएफओ सुनील सिंह, एफएसओ साहिबाबाद एए हुसैन, मोहन नगर चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आसमान में छाया धुएं का गुबार
पेपर में आग लगने के कारण आसमान में धुएं का गुबार छा गया। आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। तेज हवा के कारण आग बुझने के बाद फिर से लग रही थी। फैक्ट्री में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहन नगर के वर्ल्ड स्क्वायर मॉल और मोहन नगर जलकल विभाग के कार्यालय से पानी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि पेपर मिल में आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। वैशाली, साहिबाबाद, कोतवाली और नोएडा से दमकल की गाड़ियां मंगाई गई थीं।

शॉर्ट सर्किट से रुई के गोदाम
में आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे मशीन में शार्ट सर्किट से रुई के गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दिल्ली के जगतपुरी निवासी अब्दुल मजीद की आम्रपाली विलेज सोसायटी के पास रुई का गोदाम है। रविवार को गोदाम में मशीन से रुई की धुनाई की जा रही थी। मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे तीन कर्मचारी भाग खड़े हुए। उन्होंने दमकल विभाग और गोदाम मालिक को आग लगने की सूचना दी। जब तक आग बुझी करीब लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। चार माह पूर्व भी यहां आग लगी थी। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि एक छोटी दमकल वैशाली कार्यालय से और एक पेपर मिल में आग बुझा रही गाड़ी मौके पर भेजी गई। करीब डेढ़ घंटे में आग बुझा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed