फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर से मंदिर गई बच्ची के साथ दुष्कर्म

घर से मंदिर गई बच्ची के साथ दुष्कर्म

Thu, 29 Nov 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
घर से मंदिर गई बच्ची के साथ दुष्कर्म
child rape

गाजियाबाद। मंदिर में पूजा करने गई आठ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को बहलाकर मंदिर के पीछे ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पिता ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी की झुग्गी बस्ती में रहने वाली आठ साल की बच्ची मंगलवार शाम पास के ही मंदिर में पूजा करने गई थी। पास में ही झुग्गी में रहने वाला युवक भी पीछे-पीछे मंदिर पहुंच गया। वह बच्ची को बहलाकर मंदिर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान मंदिर में बच्ची के पिता भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। बाद में कविनगर थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर का कहना है कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बबलू के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करता था पीछा
बच्ची अक्सर मंदिर में अकेले पूजा करने जाती थी। आरोपी युवक की उस पर बुरी नजर थी। वह पीछा करता था। बुधवार को मंदिर में बच्ची को अकेला जाता देख आरोपी ने पीछा किया और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed