{"_id":"5b33f01a4f1c1b53268b8445","slug":"21530130458-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद से लौट रहे मजदूर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद से लौट रहे मजदूर को मारी गोली
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मस्जिद से लौट रहे मजदूर को मारी गोली
साहिबाबाद। साहिबाबाद के पसौंडा में ठेकेदार और उसका भतीजा मजदूर को गोली मारकर भाग गए। मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तराबुद्दीन (40) पसौंडा में परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह शिवचौक के पास स्थित मस्जिद से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले ठेकेदार गय्यूर और उसके भतीजे जान मोहम्मद ने उन्होंने रोक लिया। दोनों तराबुद्दीन से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर बाएं पैर में तमंचे से गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने गय्यूर और जान मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा का कहना था कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
18 अप्रैल को भी हुआ था झगड़ा
एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। 18 अप्रैल को भी दिल्ली में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने बसंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।