Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गोविंदपुरम लूट: ढाई महीने बाद भी खाली हाथ पुलिस

गोविंदपुरम लूट: ढाई महीने बाद भी खाली हाथ पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोविंदपुरम लूट: ढाई महीने बाद भी खाली हाथ पुलिस
गोविंदपुरम लूट : ढाई माह बाद भी खाली हाथ पुलिस
विज्ञापन


गाजियाबाद। गोविंदपुरम में ज्वेलर से हुई 35 लाख की लूट का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित लूट की घटना को खोलने के लिए चक्कर काट रहा है। अधिकारियों केपास आश्वासन के अलावा कुछ नहीं है।

गोविंदपुरम में अमन ज्वेलर्स के यहां छोटी दीपावली को चार बदमाशों ने 35 लाख के जेवरात और नकदी लूट ली थी, तब से अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित घटना के खुलासे की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी भी जल्द ही खुलासे की बात कहकर उन्हें वापस भेज देते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है। एक बार लगा की घटना खोलने के नजदीक आ गए हैं, लेकिन उसमें भी कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने कई लोगों को उठाकर पूछताछ भी की, उसके बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना खोलने के लिए काम कर रही है। कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed