फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला के कपड़े फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़े फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
महिला के कपड़े फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
महिला के कपड़े फाड़ने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिला के कपड़े फाड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

सिहानी गेट थाना के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ दिसंबर माह में एक आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए थे। महिला ने आरोपी राजेश बैरागी के नाम सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। महिला ने आरोप लगाया था कि जब उसका पति घर पर नहीं था तो आरोपी उसके घर पर आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने आरोपी आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने आरोपी आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। सिहानी गेट कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शुक्रवार को आरोपी को उसके घर से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed