फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मरीज की मौत के बाद डॉ के खिलाफ शिकायत दी

मरीज की मौत के बाद डॉ के खिलाफ शिकायत दी

Tue, 28 Aug 2018 05:36 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद डॉ के खिलाफ शिकायत दी
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन


लोनी। अस्पताल में पेट में दर्द का इलाज कराने आई महिला की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा बार्डर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गोरी पट्टी कालोनी में वकील बेग परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। वकील बेग ने बताया कि बीते शनिवार को दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी मोहसीना के पेट में दर्द शुरू हुआ। उन्होंने पत्नी को शांति नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया । डॉक्टर ने उनकी पत्नी के पित की थैली में पथरी होने की बात कही और जल्द ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजनों के कहने पर डॉक्टरों ने रविवार को महिला का ऑपरेशन किया। परिवार के सदस्य उससे मिलने पहुंचे तो महिला बेहोश पड़ी थीं। वकील बेग ने आरोप लगाया है कि परिवार के सदस्यों ने बेहोशी का कारण पूछा तो डॉक्टर और स्टाफ के लोग भड़क गए। उन्होंने परिजनों से गाली गलौच और चेकअप के कागज भी फाड़ दिए। इसके बाद परिजनों ने बेहोश मोहसीना को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल आकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बार्डर थाने में शिकायत दी। बार्डर थाना एसएचओ रोजंत त्यागी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed