फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कचहरी से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार-Ghaziabad city

कचहरी से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार-Ghaziabad city

Fri, 20 Jul 2018 06:08 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
कचहरी से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार-Ghaziabad city
कचहरी से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कचहरी में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हुए जानलेवा हमले, धोखाधड़ी के आरोपी को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी की ओर से उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में एक कोर्ट मोहर्रिर को निलंबित कर दिया गया था।
मूलरूप से बड़ा गांव खेलड़ा, दौसा राजस्थान का रहने वाला ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञान लोनी बार्डर थाने से जानलेवा हमले, आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। 11 जुलाई 2018 को वह एसीजेएम-फर्स्ट की अदालत में सरेंडर करने पहुंचा था। जब उसे लगा कि उसके री-वारंट जारी नहीं हो सकेंगे और जेल जाना पड़ेगा तो वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस मामले में चौकी इंचार्ज कचहरी की ओर से फरार हुए आरोपी और कोर्ट मोहर्रिर योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी ने कोर्ट मोहर्रिर को निलंबित कर दिया था। एसएचओ कविनगर प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में एसएसआई हिंदवीर सिंह, एसओजी प्रभारी प्रजंत त्यागी की टीम को लगाया गया था। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि ज्ञान सिंह कचहरी में किसी से मिलने आया हुआ है। इस पर उन्होंने चेकिंग की। उसे हापुड़ चुंगी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पेशी से फरार हुए हत्यारोपी की तलाश जारी
पेशी पर ले जाने वाला सिपाही गिरफ्तार
गाजियाबाद। कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हुए हत्या के आरोपी सन्नी यादव की तलाश में कविनगर पुलिस ने कई जगह दबिश दी। वहीं सन्नी यादव की फरारी में शामिल रहे कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी पर जून 2011 में बम्हेटा गांव निवासी महेश यादव उर्फ बिच्छू पहलवान की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। कविनगर पुलिस ने सन्नी और उसके दोस्त बिठ्ठल को गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया था। बुधवार को सन्नी को डासना जेल से पेशी पर लाया गया था। कांस्टेबल सतीश उसे हिरासत में लेकर जा रहा था। इसी दौरान वह फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि कांस्टेबल सतीश ने ही उसे भागने में मदद की और अपने फोन से उसके भाई से बात भी कराई। एसएसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कांस्टेबल सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सन्नी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed