फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत

ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 03 May 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार 3 छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत
साहिबाबाद। लोनी भोपुरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के एक डीयू छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक छात्र के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दिल्ली मंडोली में दिलीप (19) परिवार के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह पड़ोस में रहने वाले दोस्त सनी और शिवम के साथ बाइक से साहिबाबाद में कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। जैसे ही वे भोपुरा लोनी रोड पर पहुंचे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। दिलीप के पिता किशोर लाल ने बताया कि दिलीप के सीने में गंभीर चोट लगी थी। उनका बेटा बाइक पर हेलमेट लगा कर चलता था। उसकी बड़ी बहन की 20 अप्रैल को गोद भराई हुई थी। दिसंबर में बेटी की शादी होनी है। दिलीप बेटी से छोटा था। वह डीयू में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच कर ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed