फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 minutes, fought to the death

20 मिनट तक मौत से लड़ते रहे

Sun, 15 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 15 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
20 minutes, fought to the death
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
पांच लोगों की मौत की गवाह बनी राजनगर की दो मंजिला बिल्डिंग में आग बुझाने के इंतजाम ही नहीं थे। साथ ही छत पर जाने के लिए सिर्फ दो फीट का जीना था, जिसका लोहे का गेट लॉक था। गेट खुला होता तो किसी की जान नहीं जाती।
विज्ञापन


दरअसल, 20 मिनट तक कर्मचारी मौत से जूझे थे। ऑफिस से बाहर आवाजें आ रही थीं...हमें बचा लो। फायर ब्रिगेड को सीढ़ियों पर ही रितम और हेमंत बेहोश मिले। कंपनी के ऑफिस में कुर्सियों के नीचे पुनीत और चंद्रप्रकाश बेहोश थे।
विज्ञापन


कंपनी के बाथरूम में एक फायर इंस्टिंग्यूशर मिला, जिसे आग पर काबू पाने के लिए प्रयोग किया गया था। इंडिया मार्ट के ऑफिस में शीशे की खिड़कियां थीं, अलग से वेंटिलेशन नहीं था। घायलों ने बताया कि उन्हें आग का तब पता चला, जब धुआं काफी फैल चुका था। प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस वालों ने उन्हें यह नहीं बताया कि निचले तल पर आग लगी है। धुआं फैलने के बाद उनके साथियों ने बाहर निकलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीने से नीचे की तरफ गए, मगर आग और धुआं होने के कारण नीचे नहीं जा सके। ममटी के जरिए ऊपर गए तो गेट नहीं खुला। लोहे का होने की वजह से वह टूटा भी नहीं। इस दौरान   पहली मंजिल   के एसी से लगी आग से  दूसरी मंजिल की खिड़कियों में लगे चार एसी तक पहुंच गई। इससे इंडिया मार्ट के ऑफिस में रखे  कंप्यूटर, लैपटॉप, कुर्सियां और अन्य प्लास्टिक का सामान पिघलने लगा, जिससे और धुआं फैल गया। चार कर्मचारी वहीं फंसकर रह गए। बेहोश होकर वहीं गिर पड़े और उनकी जान चली गई।

 बिल्डिंग में धुआं किस कदर फैला था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फायर ब्रिगेड को भी आग बुझाने के लिए बिल्डिंग में घुसने के लिए छत से जीने वाली दीवार और लोहे का गेट तोड़ना पड़ा। वेंटिलेशन होने पर ही वह उसमें घुस सके। 

   मेरठ रेंज के डिप्टी डायरेक्टर (फायर) हरवीर सिंह मलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि शार्ट सर्किट से एसी में आग लगी। ब्लास्ट हुआ, जिससे वह फट गया। इसके बाद आग और धुआं फैल गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके बगल में वाणिज्यकर विभाग की सीनियर अधिकारी का घर है।

घटना की सूचना उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी थी। अंदर फंसे लोगों की मदद करने के  लिए कहा था। मौके पर पहुंचे मेयर अशु वर्मा ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जांच कराई जाएगी। मुआवजे के लिए शासन से बात की जाएगी।

ऑफिस में फंसने के बाद खिड़की से लगाई छलांग

 इंडिया मार्ट ऑफिस में छज्जे को भी शीशे से पैक कराया गया था। वहां दो शीशों के बीच एक खिड़की बना दी गई थी। आग लगने के बाद ऑफिस में धुआं भर जाने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ऑफिस में फंसे लोग छटपटाने लगे थे। बचने की उम्मीद खत्म होती जा रही थी कि तभी उन्हें खिड़की नजर आ गई। इससे उनकी जिंदगी बच गई।
घायल पुनीत ने बताया कि इस खिड़की के जरिए एंगल बनाकर वे लोग बगल की छत पर कूदे।

उस वक्त तक ऑफिस में मौजूद सभी लोग जिंदा थे, हालांकि जहरीले धुएं का असर उन पर होने लगा था। पीयूष छत पर कूदने के दौरान ही शायद बेहोश हो गया, जिस वजह से सिर के बल नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। विकास का पैर छत पर कूदने के दौरान जख्मी हो गया। पुनीत का मानना है कि इसके बाद धुएं का असर ज्यादा हो गया, जिस वजह से उसके साथियों की जान चली गई। साथियों की मौत के गम में पूरा ऑफिस स्टाफ डूबा हुआ है।

राजनगर में आग से टेंशन में आई आरडब्ल्यूए
आग लगने की सूचना दिन भर सभी व्हाट्स एप ग्रुप पर चलती रही। इस घटना पर लोगों ने दुख जताने के साथ ही ऐसे हालात से कैसे बचा जाए, इस पर चर्चा करते रहे। राजनगर एक्सटेंशन के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने तो राजनगर अथवा कविनगर में फायर स्टेशन स्थापित करने की बात कही।

राजनगर एक्सटेंशन एओए फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद धनकड़ ने कहा कि ऐसी भयंकर आग से जल्द राहत के लिए फायर स्टेशन का शहर के बीच होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे लोग जिलाधिकारी के समक्ष मांग भी रखेंगे।

मातम में बदलीं खुशियां, परिवारों में कोहराम
राजनगर में हुए हादसे में मौत के आगोश में समा गए रितम की दो माह बाद शादी होने वाली थी। हाल ही में उसकी सगाई हुई थी। परिवार में खुशियां थीं, जो मातम में बदल गईं। वहीं पुनीत मिश्रा की चार माह पहले ही लखनऊ की रहने वाली स्वीटी मिश्रा से शादी हुई थी। हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची स्वीटी का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुनीत अपनी पत्नी स्वीटी के साथ वैशाली में रहते थे। स्वीटी भी गुड़गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। वह हादसे की सूचना के बाद ऑफिस से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं।  वह परिजनों से कह रही थी कि मेरे पति को कुछ नहीं हुआ है, मैं उन्हें लेकर वैष्णो देवी माता के मंदिर जाऊंगी, जहां पर वह ठीक हो जाएंगे। भगवान इस तरह मेरी खुशियां नहीं छीन सकते।


हेमंत की मौत से मां बेसुध
वहीं हेमंत का परिवार अलीगढ़ के  महगौरा गांव का रहने वाला है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि हेमंत इससे पहले इंडिया मार्ट कंपनी के दिल्ली स्थित ऑफिस में नौकरी करता था, सात माह पहले ही उसका ट्रांसफर राजनगर स्थित ब्रांच में हुआ था। हेमंत की मां प्रेमवती एक अस्पताल में नौकरी करती हैं, पिता लक्ष्मीचंद भी कंपनी कर्मचारी हैं। घर में दो बहनें नीलम, अर्चना और भाई वीरेंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed