फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किटी पार्टी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

किटी पार्टी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
किटी पार्टी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
किटी पार्टी के नाम पर 400 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। किटी पार्टी के नाम पर 400 से ज्यादा महिलाओं से करीब 70 लाख की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी महिला शारदा सिंह को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस मान रही है कि ठगी 70 लाख नहीं बल्कि ढाई से करोड़ के बीच हो सकती है। इसमें हजारों महिलाओं को किटी पार्टी के नाम पर चूना लगाया है।
संजय नगर एम ब्लाक निवासी शारदा सिंह जादौन के खिलाफ फरवरी में निधि जैन, अप्रैल में सुजाता शर्मा ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सात मई को अनीता खन्ना, रेखा, मंजू शर्मा समेत कई महिलाओं ने संयुक्त रूप से ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक शारदा सिंह ने 1/77 आरडीसी में महिला उत्थान समिति के नाम से एक एनजीओ का दफ्तर खोल रखा था। महिला उत्थान के नाम पर खोली गई एनजीओ की आड़ में महिलाओं से रुपये जमा कराए। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि शारदा सिंह 20 महीने के लिए किटी के नाम पर (कमेटी) डलवाती थी। महिलाओं से एक-एक हजार रुपये हर महीने जमा कराकर 20 माह बाद उन्हें 21 हजार रुपये देने का झांसा देती थी। उसने कई महिलाओं से एक मुश्त पैसा भी जमा कराया था। निर्धारित अवधि पूरी होने पर महिलाओं ने अपना पैसा मांगा तो उसने नहीं लौटाया। कभी नोटबंदी में नुकसान होने तो कभी निवेश की गई रकम में घाटा होने का बहाना बनाकर उन्हें बहकाती रही। इसी बीच अपनी ऊंची पहुंच बताकर महिलाओं को धमकाती रही। पीड़ित महिलाओं की ओर से नामजद रिपोर्ट होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर उसे आरडीसी से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एक केस में लिया था अरेस्टिंग स्टे
शारदा सिंह ने अप्रैल में दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद कोर्ट से अरेस्टिंग स्टे ले लिया था। न्यायालय ने उसे 30 दिन में संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत होने के लिए कहा था। उसके खिलाफ दो अन्य एफआईआर भी दर्ज थीं। पुलिस ने उसे इन दोनों मुकदमों में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed