फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एलिवेटेड रोड पर पंचर खड़ी कार से टकराई कार

एलिवेटेड रोड पर पंचर खड़ी कार से टकराई कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर पंचर खड़ी कार से टकराई कार
एलिवेटेड रोड पर पंचर खड़ी गाड़ी से टकराई कार
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर रविवार सुबह साढ़े 11 बजे सड़क के दायीं ओर खड़ी पंचर स्विफ्ट कार में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पंचर कार का मालिक घायल हो गया। जबकि एयरबैग खुलने से टक्कर मारने वाली कार सवार डाक्टर बाल-बाल बच गए। घायल को वैशाली सेक्टर-एक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों कार को कब्जे में ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के टीपी नगर निवासी शुभम ढींगरा रविवार को अपनी स्विफ्ट कार में चालक के साथ दिल्ली जा रहे थे। एलिवेटेड रोड पर वैशाली सेक्टर-6 में शुभम की कार का आगे का टायर पंचर हो गया। चालक पहिया खोलकर पंचर लगवाने ले गया। इस दौरान शुभम कार में बैठे थे। उनकी कार एलिवेटेड रोड की डिवाइडर की साइड खड़ी थी। इसी दौरान मोदीनगर निवासी डॉ. अभिनव आई-10 ग्रैंड कार से दिल्ली जा रहे थे। अभिनव की कार शुभम की कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एयरबैग खुलने से डॉ. अभिनव बाल-बाल बच गए। कार में बैठे शुभम घायल हो गए। शुभम को वैशाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से शुभम को परिजन मेरठ ले गए। इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है। दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


क्रेन से कारों को हटवाकर खुलवाया जाम
डिवाइडर साइड में खड़ी स्विफ्ट कार में पीछे से टक्कर लगने के बाद दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो र्गइं। इससे एलिवेटेड रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed