फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चिकित्सक के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

चिकित्सक के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
एमएमजी में चिकित्सक के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के चिकित्सक के सरकारी आवास में चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 1.8 लाख रुपये और लैपटॉप भी बरामद किया है। एक आरोपी अभी फरार है।

एमएमजी जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अजेंद्र कुमार दीक्षित ने नगर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय के अंदर ही सरकारी आवास में रहते हैं। उनके पास विजयनगर निवासी मरीज गोविंद दिखाने के लिए अस्पताल में आता था। वह पेंटर का भी काम करता था। उससे घर में पेंट कराने के लिए चार हजार रुपये में बात तय हो गई थी। उसने पेंट का कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वह चिकित्सालय में थे। उसी दौरान अलमारी का ताला खोलकर आरोपी गोविंद व उसके अन्य साथी 5.5 लाख रुपये की नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए थे। चिकित्सक की तहरीर पर नगर कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि चिकित्सक के यहां चोरी करने में चार लोग शामिल थे। इसमें से आरोपी गोविंद, उसका पिता पप्पू और भाई सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अरविंद अभी फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से 1.8 लाख रुपये और लैपटॉप बरामद कर लिया है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी धनराशि उसी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed