फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संधोधित खबर

संधोधित खबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
संधोधित खबर
संशोधित
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता से छेड़छाड़
करने वाले तीन गिरफ्तार
- ट्यूशन से आने के दौरान बाइक सवार मनचलों ने की थी छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। खोड़ा पुलिस ने बुलंदशहर हाइवे सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता की स्कूटी के आगे बाइक लगाकर छेड़छाड़ की थी। परिजनों ने दो नामजद और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अरविंद उर्फ आशू भाटी निवासी नगला थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर, रवि सैनी और अनीश शर्मा निवासी खोड़ा हैं। आशू मेकैनिकल इंजीनियर है। रवि बाइक मैकेनिक और अनीश शर्मा आगरा से बीएससी पास कर चुका है। तीनों को सोमवार सुबह खोड़ा से ही पुलिस ने धर दबोचा। गौरतलब है कि पीड़िता शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्यूशन पढ़कर स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन मनचलों ने स्कूटी के आगे बाइक लगा दी और पीड़िता से छेड़छाड़ की। छात्रा ने पुलिस को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला तो मनचले ने मोबाइल और स्कूटी की चाबी निकाल ली। इस पर पीड़िता ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहीं तीन महिलाओं ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी मोबाइल और स्कूटी की चाबी फेंककर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed