{"_id":"5b3775034f1c1b36208b5e1b","slug":"181530361091-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामेधा बैंक डायरेक्टर की संपति आयकर ने की अटैच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महामेधा बैंक डायरेक्टर की संपति आयकर ने की अटैच
Updated Sat, 30 Jun 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामेधा बैंक की निदेशक की संपत्ति आयकर ने की अटैच
गाजियाबाद। तमाम नोटिसों के बाद भी 1.75 करोड़ रुपये का टैक्स जमा न करने पर महामेधा बैंक निदेशक की संपत्ति आयकर विभाग ने अटैच कर दी है। शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम अशोक नगर स्थित आवास पर पहुंची। बैंक निदेशक अनीता भाटी के किराए पर दिए गए आवास को अटैच कर दिया। दोपहर में पुलिस फोर्स आयकर टीम ने संपत्ति अटैच किए जाने संबंधी नोटिस आवास पर चस्पा किया।
आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2010-11 में महामेधा बैंक की निदेशक अनीता भाटी पत्नी स्वर्गीय राज भाटी पर डिमांड खड़ी हो गई थी। उसके बाद निदेशक को लगातार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस तरह से साल दर साल डिमांड बढ़ती चली गई जो मौजूदा समय में पेनल्टी के साथ 1.75 करोड़ रुपये की हो गई। डिमांड वसूली के लिए विभाग को मजबूरन संपत्ति अटैच करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि अशोक नगर के जिस मकान को सील किया गया है वो किराए पर दिया हुआ था। जबकि उसके सामने दो अन्य कोठियां भी निदेशक के नाम पर हैं, जिनमें वह परिवार के साथ रहती हैं। नियम के तहत आयकर विभाग उस संपत्ति को अटैच नहीं कर सकता है, जिसमें संबंधित पार्टी निवास करती है। ऐसे में किराए पर उठाए गए 108 वर्ग मीटर के आवास को अटैच कर नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी, सब रजिस्ट्रार, सहायक आयुक्त स्टांप को पत्र लिखकर संपत्ति अटैच किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई है, ताकि संबंधित आवास की किसी अन्य पार्टी को बिक्री न हो सके।
अब सिर्फ 30 दिन का वक्त
संपत्ति अटैच किए जाने को नोटिस चस्पा होने के बाद निदेशक अनीता भाटी के पास आयकर विभाग की बकाया धनराशि जमा करने का सिर्फ 30 दिन का समय है। अगर निर्धारित अवैध में धनराशि जमा नहीं की जाती है तो उसके बाद आयकर विभाग आवास को नीलाम कर अपनी बकाया धनराशि वसूल सकेगा। ध्यान रहे कि एनपीए अधिक होने व अन्य अनियमितताओं के बीच महामेधा बैंक के कारोबार पर रिजर्व बैंक पहले ही रोक लगाई गई है, जिसके बाद से बैंक से जुड़े निदेशक मंडल की आर्थिक स्थिति खराब है।