फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ठगों का अड्डा बनता जा रहा है टीएचए

ठगों का अड्डा बनता जा रहा है टीएचए

Tue, 12 Jun 2018 06:04 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
ठगों का अड्डा बनता जा रहा है टीएचए
ठगों का अड्डा बनता जा रहा टीएचए
विज्ञापन

साहिबाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों की संख्या में लोगों से हुई करोड़ों रुपये की ठगी के कई मामलों को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ठगी के कई माह बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को नहीं पकड़ा जाना इसका सबूत है। देश के विभिन्न स्थानों के पीड़ित होने के चलते वे थाना-चौकी पर जाकर पैरवी नहीं कर पाते हैं। पुलिस इसका फायदा उठाते हुए अपेक्षित कार्रवाई नहीं करती है।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में वसुंधरा, कौशांबी, वैशाली, ज्ञान खंड, अभय खंड कामर्शियल टॉवर में किराये पर ऑफिस लेकर ठगी का कारोबार तेजी से चल रहा है। जहां बेरोजगारों को देश-विदेश में नौकरी, रुपये दोगुना करने, फिल्मों में रुपया लगाने आदि का झांसा दिया जाता रहा है। पीड़ित अगर ऐसे ऑफिस, कंपनी या एजेंसी की ऑनलाइन जानकारी भी करता है तो उसे सब कुछ सही मिलता है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ठगी का शिकार हुए ऐसे दर्जनों लोगों ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामले दर्ज कराए हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पुलिस थाने में दर्ज ठगी के मामलों की जांच कर रही है। ठगों की धरपकड़ के लिए सभी मामलों में पुलिस की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन


दूरदराज के पीड़ित नहीं कर पाते केस की पैरवी
पीड़ितों का आरोप है कि वह दूर-दराज के रहने वाले हैं। इनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि के हैं। वे हर दिन थाना-चौकी पर पैरवी के लिए नहीं आ पाते हैं। इसका पुलिस भरपूर फायदा उठाती है। कभी-कभार जब वह लोग थाना पहुंचते हैं, तो पुलिस कोई न कोई बहाना बता कर उन्हें टरका देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना-एक : प्रोडक्सन हाउस में रुपया लगाने के नाम पर ठगी
कौशांबी में बॉलीवुड फिल्म सिटी, फिल्मों से जुड़े प्रोडक्सन हाउस में रुपये लगाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला मार्च में सामने आया था। आरोपी ठग ने लोगों से लाखों रुपये फिल्मों में लगाने के नाम पर लेता था। इसके एवज में वह हर माह 25 से 30 प्रतिशत के हिसाब से 10 माह में वापस करने का झांसा देता था। एक दो किस्त आने के बाद खाते में रुपये नहीं आने पर लोग ऑफिस पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

घटना-दो : नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों ठगे
कौशांबी में एक प्लेसमेंट एजेंसी ने नामी कंपनी में करीब सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर अप्रैल में लाखों रुपये की ठगी की थी। एजेंसी की ओर से युवाओं को कंपनी के ज्वाइनिंग लेटर भी जारी कर दिए थे। कंपनी में ऐसी किसी नौकरी नहीं होने की जानकारी हुई तो पीड़ित प्लेसमेंट एजेंसी के आफिस पहुंचे। इस दौरान आफिस बंद मिला। पीड़ितों ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी थी। पुलिस अब तक एजेंसी संचालकों की तलाश ही कर रही है।


घटना-तीन : फाइव स्टार होटल में कार लगवाने के नाम पर ठगी
दिल्ली-एनसीआर के फाइव स्टार होटल में लग्जरी कारें टैक्सी रूप में लगवाने के नाम पर कार हड़पने का मामला अप्रैल में आया था। एक आरोपी ने लाखों रुपये प्रतिमाह का किराया दिलाने का झांसा देकर लोगों को कार खरीदने और होटल में लगवाने के लिए प्रेरित करता था। उसके बाद होटल में कार लगवाने के नाम पर खुद ही उन्हें सड़कों पर चलाता था। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी थी। यह मामला भी ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed