{"_id":"5ac8af814f1c1bee618b5ffd","slug":"181523101569-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में टहल रही बुजुर्ग महिला से छीने कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क में टहल रही बुजुर्ग महिला से छीने कुंडल
Updated Sat, 07 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
पार्क में टहल रही वृद्धा के झपटे कुंडल
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-13 में शुक्रवार सुबह पार्क में टहल रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। महिला ने थाना इंदिरापुरम में लूट की शिकायत दी है।
वसुंधरा सेक्टर-13 में चंपा देवी रहती है। वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर के पास स्थित पार्क में टहलने गई थी। वह पार्क में टहल रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश पार्क में आया और चंपा देवी के कुंडल झपट लिये। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गये। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।