फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18 places of city not drinking water

शहर के 18 स्थानों का पानी पीने लायक नहीं

Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
18 places of city not drinking water
पानी पीने लायक नहीं - फोटो : demo pic

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के संयुक्त जांच अभियान में पता चला है कि गाजियाबाद सिटी के 18 स्थानों का पानी पीने लायक  नहीं है। विजय नगर से आठ और सिद्धार्थ से लिए गए 10 पानी के सैंपल जांच में फेल हो गए। यहीं नहीं यह पानी आदमी को बीमार भी कर सकता है। संयुक्त जांच में सप्लाई के पानी में क्लोरीनेशन शून्य पाया गया है। यह रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित नगर आयुक्त को भेज दी गई है।


स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के संयुक्त टीम ने जून के पहले सप्ताह में विजय नगर और सिद्धार्थ विहार के 25 जगहों से पानी के नमूने लिए थे। इनमें से 18 नमूने फेल हो गए। विजय नगर के बिहारीपुरा में तीन, सर्वोदय कालोनी में एक, सुदामापुरी में तीन, आदर्श कालोनी में एक और आवास एवं विकास की सिद्धार्थ विहार कालोनी में 10 जगहों पर पानी के नमूने फेल आए हैं।
विज्ञापन


पानी में क्लोरिनेशन शून्य पाया गया है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुदामापुरी स्थित नगर-निगम की टंकी की सफाई 2013-14 के बाद से नहीं हुई हैं। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि पानी के नमूनों की रिपोर्ट प्रशासन और नगर-निगम को सौंप दी गई है। सभी जगहों पर क्लोरीनेशन कराया जा रहा ळै।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही जगह के पानी के नमूने दो से तीन बार फेल पाए जाने पर प्रशासन नोटिस जारी करता है।परिषदीय विद्यालयों में लगे हैंडपंप से मिल रहा पानी पीने योग्य है भी या नहीं, अब इसकी जांच की जाएगी। इसका मकसद स्कूली बच्चों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराना है।

गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले सभी विद्यालय के हैंडपंप के पानी की जांच करने के निर्देश दिए गए है यानी एक जुलाई से पहले यह रिपोर्ट दी जानी है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि सभी एबीएसए और एबीआरसी को निर्देश दिया गया है। जिले में 618 परिषदीय विद्यालय हैं, इनमें से अधिकतर विद्यालयों में हैंडपंप से ही पानी मिलता है।


नगर क्षेत्र के  कुछ स्कूलों में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वाटर कूलर या आरओ लगाया गया है। ऐसे कुछ ही विद्यालय हैं। ब्लॉकवार क्षेत्र के विद्यालयों में शुद्ध पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जांच में पानी का नमूना फेल होने पर हैंडपंप को रिबोर कराया जाएगा। हैंडपंप के पानी के नमूने की जांच स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से की जाएगी। विद्यालयों में हैंडपंप रिबोर कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed