{"_id":"5ccf4541bdec2207726890cb","slug":"171557087553-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म गर्भपात कराने की रिपोर्ट
गाजियाबाद। बागपत में तैनात सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ तलाकशुदा महिला ने दुष्कर्म, मारपीट, गर्भपात कराने, षड़यंत्र रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ की जांच के बाद एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं सिपाही ने भी कविनगर थाने में महिला व उसकेभाई के खिलाफ रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कविनगर की एक कालोनी निवासी महिला की शादी 2008 में हुई थी। शादी के बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद रहने लगा। वह पिछले 10 साल से बच्चों के साथ मायके में रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि पति से विवाद के कारण वह सात फरवरी 2018 को एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने के लिए आई थी। यहां पर सिपाही अजीत सिंह से मुलाकात हुई। उसने प्रार्थना पत्र लेने के बाद मोबाइल नंबर लिया और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सिपाही उसके मोबाइल पर कॉल भी करता रहा। इसी दौरान सिपाही अजीत उसे मदद के बहाने संजयनगर में किसी से मिलाने ले गया। आरोप है कि अजीत ने एक घर में बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में वह घर आया और खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता से शादी की बात कही। कुछ दिन बाद मंदिर में शादी कर वह महिला के माता-पिता के घर ही रहने लगा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी गर्भपात कराने की जिद पर अड़ गया। पीड़िता ने इसका विरोध किया। चिकित्सक को दिखाने के बहाने वह धोखे से उसे ले गया। जहां नशे की गोली देकर उसका गर्भपात करा दिया। होश आने पर उसे जानकारी हुई। उसने विरोध किया और कहा कि यह ठीक नहीं है। इसके बाद महिला नवंबर 2018 को बुलंदशहर स्थित अजीत के घर पहुंची। वहां आरोपी की पहली पत्नी से मुलाकात हुई। पत्नी ने भी अजीत के खिलाफ कविनगर थाने में दहेज उत्पीड़न, कुकर्म और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर अजीत की ओर से उक्त महिला व उसके भाई के खिलाफ ब्लैकमेल करने की धारा में रिपोर्ट लिखी गई है। अजीत सिंह, उसके पिता देवेंद्र, मां सुनीता और गर्भपात करने वाली चिकित्सक डा. रानी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने, गर्भपात कराने और शादीशुदा होने के बाद भी दूसरी शादी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।