फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन


गाजियाबाद। शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने युवती और उसकी बच्ची को घर से भगा दिया है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कविनगर थाने को रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है।

कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि मेरठ के एक गांव निवासी युवक तीन साल पहले शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर ले गया था। मेरठ में किराए का मकान लेकर रहे। शादी का झांसा देकर वह दुष्कर्म करता रहा। जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक गुमराह करता था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। पीड़िता ने फिर शादी का दबाव बनाया तो भी आरोपी ने शादी नहीं की। आरोपी मेरठ के किराए के मकान से उसे गांव लेकर चला गया। यहां पर आरोपी का पिता भाई व अन्य गलत नजर रखने लगे। घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ करते रहे। कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने उसके बाद भी शादी नहीं की। पीड़ित ने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती को भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कविनगर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिया है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed