फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शातिर चोरी गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण बरामद

शातिर चोरी गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
शातिर चोरी गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण बरामद
शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं।

सिहानी गेट कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शहर की कॉलोनी के बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों आबिद उर्फ काना गली नंबर तीन दीन दयालपुरी 40 फुटा आश्रम नंदग्राम, मोनू निवासी गली नंबर तीन ब्रजनगरी नंदग्राम, विनय कुमार निवासी बी ब्लॉक गली नंबर छह दीनदयालपुरी सिहानी गेट, अनिल वर्मा निवासी डी-121 नंदग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि चोर बंद मकानों की दिन में रेकी करके थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। अधिकतर चोरी सिहानी गेट क्षेत्र में आने वाली कॉलोनियों में करते थे। बंद मकान देखने के बाद आसपास के लोगों से उनके आने के बारे में पूछते थे। मकान चिन्हित करने के बाद रात को दो लोग दीवार कूदकर या ताला तोड़कर घर में प्रवेश करते थे। वहीं दो लोग बाहर खड़े होकर देखभाल करते थे। बताया कि चोरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 160 रुपये नकद बरामद किए हैं। चोरी करने के लिए प्रयोग करने वाली छेनी, लोहे की रोड, चाकू आदि भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed