फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आर्मी हवलदार की स्कूटी बता एमकॉम की छात्रा से ठगी

आर्मी हवलदार की स्कूटी बता एमकॉम की छात्रा से ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
आर्मी हवलदार की स्कूटी बता एमकॉम की छात्रा से ठगी
आर्मी हवलदार की स्कूटी बता एमकॉम छात्रा से ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमकॉम की छात्रा से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर स्कूटी बेचने केनाम पर ठगी कर ली गई। पीड़िता से पेटीएम के जरिये 11 हजार रुपये लेकर आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। उक्त व्यक्ति ने स्कूटी आर्मी हवलदार की बताई थी। पीड़िता ने तहरीर दी है।

कविनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 निवासी राधिका सिंघल एमकॉम की की छात्रा है। उन्होंने ऑनलाइन बिक्री वेबसाइट पर स्कूटी देखी, जिसकी कीमत 22 हजार रुपये बताई गई थी। फोन करने पर विक्रेता ने स्कूटी आर्मी के हवलदार की बताई। उसने पार्सल के लिए 2100 रुपये देने के लिए कहा। पीड़िता ने पेटीएम से रुपये भेज दिए। फिर कहा कि स्कूटी मालिक ने आधे रुपये देने को कहा है। इसके बाद स्कूटी पार्सल होगी। उन्होंने नौ हजार रुपये और पेटीएम कर दिए। फिर पार्सल करने के लिए कहा तो उसने कहा कि पूरे 22 हजार रुपये जमा कराने होंगे। उसके बाद ही स्कूटी मिलेगी। उन्होंने पूरे रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed