{"_id":"5d1128d88ebc3e21703e4429","slug":"156140563915-ghaziabad-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने अधिवक्ता को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंगों ने अधिवक्ता को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
दबंगों ने अधिवक्ता को घर में घुसकर पीटा
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता को पड़ोसी की मदद करना भारी पड़ गया। दबंगों ने अधिवक्ता की घर में घुसकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
मेरठ रोड स्थित सद्दीकनगर निवासी अधिवक्ता संतराज चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का रहने वाला एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। कुछ दिन पहले यह परिवार एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा था। उसका विरोध किया तो आरोपी तभी से रंजिश मनाने लगा। बताया कि 22 जून की सुबह पड़ोस में रहने वाले दिनेश, उनकी पत्नी बंटी और एक अन्य व्यक्ति घर में घुस आए और हमला कर दिया। परिवार के अन्य लोग गांव में गए हुए थे। शोर सुनकर पड़ोस के लोग एकत्रित होकर आ गए। आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पहले से भी आरोपी किसी न किसी बात को लेकर उनसे झगड़ते रहते थे। उन्होंने पड़ोसियों पर और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।