{"_id":"5d0e8d928ebc3e0a3936f0d5","slug":"15612348181-shahibabad-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए नहीं हुआ पास तो बन गया फर्जी नेवी कैप्टन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनडीए नहीं हुआ पास तो बन गया फर्जी नेवी कैप्टन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए नहीं कर सका पास तो बन गया फर्जी नेवी कैप्टन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने में फर्जी नेवी कैप्टन बनकर एएसपी और एसएचओ पर रौब जमा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक थाने में अपने साथियों के एक झगड़े में पैरवी करने के लिए पहुंचा था। एएसपी ने हावभाव ठीक नहीं होने पर बातों में लगाकर पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आ गया। आरोपी एनडीए में पास न होने पर फर्जी नेवी कैप्टन बन गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मूलरूप से फतेहपुर के त्रिलोचन खागा निवासी वैभव पांडेय लक्ष्मी नगर में किराए के मकान में रहता है। वैभव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार शाम को वह कुछ साथियों के साथ नेवी कैप्टन की वर्दी में इंदिरापुरम थाने पहुंचा। वह एसएचओ पर रौब झाड़ने लगा। उस वक्त कमरे में एएसपी अपर्णा गौतम भी मौजूद थीं। वैभव ने एएसपी से कहा कि उनके दो दोस्तों के झगड़े का मामला है, इसे जल्द निपटाओ। उसने कई बार दबाव बनाया। एएसपी अपर्णा गौतम ने वैभव से आई कार्ड दिखाने को कहा तो शातिर ने अपना ज्वाइनिंग लेटर एएसपी के सामने रख दिया। एएसपी को लेटर में खामियां और हावभाव ठीक नहीं लगने पर शक हो गया। उन्होंने पूछताछ कि वह कहां पर ट्रेनिंग की कहां पर तैनाती है और क्या-क्या पोस्ट होती हैं। वह सही से जवाब नहीं दे पाया। इस पर सख्ती से पूछताछ की गई तो फर्जी नेवी कैप्टन का मामला सामने आ गया। एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि आरोपी के पास से मिले फर्जी कागजातों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि एनडीए में पास नहीं होने के कारण वह फर्जी नेवी कैप्टन की वर्दी पहन कर घूम रहा था। जांच कराई जा रही है कि वह पूर्व में कहां-कहां ऐसी फर्जी तरीके से पहुंचा था।
ऑनलाइन खरीदी थी 3500 रुपये में वर्दी और सितारे
एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक वर्दी दिल्ली की एक मार्केट से वर्दी खरीदी थी। जबकि सितारे और टोपी ऑनलाइन मंगाए थे। बृहस्पतिवार को आरोपी का जन्मदिन था। वह दोस्तों के पास वसुंधरा जन्मदिन मनाने के लिए आया था। वहां झगड़े की जानकारी होने के बाद साथ लेकर पैरवी के लिए इंदिरापुरम थाने पहुंचा था। पुलिस ने दोस्ती की गाड़ी भी सीज कर दी है।