फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीयर पार्टी के दौरान संदिग् ध हालात में युवक की मौत

बीयर पार्टी के दौरान संदिग् ध हालात में युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बीयर पार्टी के दौरान संदिग्
ध हालात में युवक की मौत
बियर पार्टी मेें युवक की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी में दोस्तों केसाथ पार्टी कर रहे मेरठ के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया कि पार्टी में बियर पीने के दौरान शुक्रवार रात तीन बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। दोस्त उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। दोस्तों ने बताया कि युवक को ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। उधर, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

रोहित सारन (25) पुत्र करन सिंह निवासी समरपुर मेरठ नोएडा के एक कॉल सेंटर में सीनियर एग्जेक्यूटिव था। वह ममूरा स्थित पीजी में रहता था। इसी कॉल सेंटर में दिल्ली के भजनपुरा निवासी हिमांशु शर्मा, शाहदरा निवासी कार्तिक आहूजा और के डब्ल्यू सृष्टि निवासी वैभव आहूजा भी काम करते हैं। हिमांशु ने बताया कि रोहित की बहन की शादी की बात चल रही थी, जिस कारण उसे शनिवार को ड्यूटी के तुरंत बाद मेरठ निकलना था। वहीं वैभव की फैमिली शादी में शामिल होने गई थी। चारों ने शुक्रवार को ही वैभव के फ्लैट पर वीक एंड पार्टी मनाने का प्लान बनाया। रोहित व हिमांशु साढ़े 10 बजे फ्लैट पर पहुंचे तो यहां वैभव के अलावा उसके चचेरे भाई कार्तिक व एक अन्य हिमांशु समेत चार लोग थे। करीब पांच घंटे सभी ने पार्टी की और फिर होटल से खाना मंगाकर खाया। रात तीन बजे हिमांशु, वैभव और कार्तिक टहलने के लिए निकले तो रोहित उनके साथ नहीं गया। रोहित की हालत खराब होने लगी। उसे पसीना आने लगा। वह एसी में लेटा रहा। एसी में भी उसे काफी पसीना आ रहा था। जब वह लौटे तो देखा कि रोहित की हालत खराब हो रही है। वह उसी निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। यशोदा अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि उसे ब्लड प्रेशर की समस्या रहती थी। एक साल पहले उसने सीमा सशस्त्र बल की परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन बीपी के कारण मेडिकल में पता चलने पर नौकरी नहीं मिली थी। बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed