{"_id":"5d0a89a78ebc3e4dbd774070","slug":"156097167311-ghaziabad-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो की मौत
गाजियाबाद। सड़क हादसे में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, वहीं कविनगर थाना क्षेत्र में एक कंपनी के मार्केटिंग हेड को ट्रक ने कुचल दिया।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र पटेल नगर निवासी 22 वर्षीय आशु मंगलवार रात कंपनी से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही हैं, जिससे वाहन के बारे में पता चल सके। आशू की सात जुलाई को शादी की पहली सालगिरह थी।
उधर, छपरौला में जिम जा रहे एक निजी कंपनी के मार्केटिंग हेड को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नागेश के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नागेश के परिवार में पत्नी पारुल, बेटी रक्षिता शर्मा, बेटा समर्थ है। बेटे का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।