फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आग में झुलसी महिला की हालत गंभीर

आग में झुलसी महिला की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
आग में झुलसी महिला की हालत गंभीर
आग में झुलसी महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन


लोनी। कोतवाली लोनी की कंचन पार्क कालोनी में आग में झुलसी महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर महिला के इलाज में जुटे हैं, वहीं पुलिस फरार पति समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लोनी कोतवाली एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने पति महबूब, दूसरी पत्नी मुस्कान, ससुर चांद मोहम्मद, जेठ बबलू, ननद हुस्नबानो, ननदोई यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। वहीं आग में झुलसी शाबाना का दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि शालीमार गार्डन में रहने वाले छन्नू ने 11 साल पहले अपनी बेटी शबाना की शादी लोनी में रहने वाले महबूब के साथ की थी। आरोप है कि महबूब ने दो साल पहले मुस्कान नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था। रविवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोपहर महबूब ने शबाना के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। पति ने खुद ही उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed