{"_id":"5d069ac58ebc3e431f38b3c7","slug":"156071391324-08-shahibabad-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस स्पेस दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी से 4.08 करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आफिस स्पेस दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी से 4.08 करोड़ की ठगी
Mon, 17 Jun 2019 01:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के हैबिटेट सेंटर पर दुकान और ऑफिस स्पेस के नाम पर दिल्ली के कारोबारी से 4.08 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी ने हैबिटेट सेंटर मॉल के निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मॉल के निदेशक प्रमोद गोयल ने उन्हें दुकान और स्टूडियो यूनिट देने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
दिल्ली के विवेक विहार के रहने वाले अमरजीत सिंह तनेजा का टायर का कारोबार है। अमरजीत सिंह ने बताया कि 2018 सितंबर में उनकी मैसर्स तनेजा बिल्डकन प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर के बीच एक दुकान और 9 स्टूडियो यूनिट देने को लेकर करार हुआ था। इसके लिए उन्होंने हैबिटेट सेंटर के निदेशक को कई किश्तों में 4.08 करोड़ रुपये दिए।
विज्ञापन
इसी बीच डायरेक्टर प्रमोद गोयल ने उन्हें हर माह 7 लाख रुपये निश्चित रिटर्न देने के लिए 24 चेक, 2.40 करोड़ के सिक्योरिटी चेक और निजी गारंटी के लिए 4.08 करोड़ रुपये के चेक देकर कहा कि वह कब्जा मिलने तक उन्हें अपने पास रखे। आरोप है कि मार्च महीने तक जब उन्हें कब्जा नहीं मिला तो उन्होंने बैंक में चेक लगाया। इस दौरान सभी चेक बाउंस हो गए। उसका खाता भी बंद हो चुका है।
विज्ञापन
इस संबंध में जब उन्होंने निदेशक से बात की तो उन्होंने स्टूडियो यूनिट देने से और रुपये वापस करने से मना कर दिया। विरोध करने पर धमकी दी गई। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई।
एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रमोद गोयल व अन्य निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पूर्व शामली के एक व्यापारी ने 2.66 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।