{"_id":"5ce5a31dbdec2207203ad57f","slug":"15585534255-shahibabad-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करंट लगने से नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से नवविवाहिता की मौत
लोनी। ट्रॉनिका सिटी स्थित पूजा कॉलोनी में बुधवार सुबह घर का काम करने के दौरान नवविवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।
पूजा कॉलोनी में विकास घर के बाहर बनी दुकानों में डीजे का काम करते हैं। छह महीने पहले 12 दिसंबर को जयपुर में रहने वाली युवती दिव्या (24) से उसकी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह घर का काम कर रही थी। इस दौरान वह डीजे की दुकान में भी सफाई करने लगी। दिव्या दुकान में पोंछा लगाने के दौरान बिजली की चपेट में आ गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने महिला के पति को जानकारी दी। घायल को परिवार के लोगों ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रॉनिका थाना एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।