फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जय शिव सेना के संरक्षक को मिली धमकी

जय शिव सेना के संरक्षक को मिली धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
जय शिव सेना के संरक्षक को मिली धमकी
जय शिव सेना के संरक्षक को मिली धमकी
विज्ञापन


गाजियाबाद। जय शिव सेना के वरिष्ठ संरक्षक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा पत्र मिला है। इसको लेकर सोमवार को संगठन के सदस्यों ने एसएसपी से मुलाकात की। मुलाकात कर उन्होंने उस पत्र को एसएसपी को सौंपा जिसको लेकर एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

संगठन के संस्थापक अमित आर्यन ने बताया कि यह पत्र वरिष्ठ संरक्षक को उनके निवास पर साधारण पोस्ट से पहुंचाया गया था। तीन पन्नों के इस पत्र में जिहादी संगठन ने धमकी भरे शब्दों में लिखा है कि हम खास धर्म के लोगों पर देश में काफी जुल्म हो रहा है। हमें दहशतगर्द बताकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। लेकिन अब हम अपना हक लेना सीख गए हैं। हमने अपनी ताकत पूरी मजबूती से असम, केरल , पश्चिमी बंगाल, हैदराबाद, मुंबई और यूपी प्रदेश के बरेली, फैजाबाद, प्रतापगढ़, कुंडा, बनारस, मेरठ, मुज्जफरनगर, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा आदि जिले शामिल हैं। पत्र में काश्मीर में जैसा काफिरों का हाल हुआ है ऐसा ही पूरे भारत में काफिरों का हाल कर दिया जाएगा। इसके अलावा गाय को लेकर भी टिप्पणी की गई। उन्होंने बताया कि इस पत्र की शिकायत एसएसपी से की गई है साथ ही यह पत्र कहां से आया है और कौन भेजा रहा है। इस मामले में एसएसपी ने गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस भी इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed