{"_id":"5ce3069bbdec2207215a49a5","slug":"15583822871-shahibabad-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा लड़ाने को लेकर हुआ दो पक्षों में झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुर्गा लड़ाने को लेकर हुआ दो पक्षों में झगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गा लड़ाने को लेकर हुआ दो पक्षों में झगड़ा
लोनी। कोतवाली लोनी स्थित ऋषि मार्केट कॉलोनी में सोमवार दोपहर मुर्गा लड़ाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने सात लोगों का शांति भंग करने की धारा में चालान किया है।
ऋषि मार्केट कॉलोनी में कुछ बंजारे परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में बंजारे मुर्गों की लड़ाई कराते हैं। सोमवार दोपहर को मुर्गा लड़ाने के दौरान बंजारों के दो पक्ष में झगड़ा हो लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों को थाने लाने लगी। तभी महिला और पुरुष आए और पकड़े गए लोगों को छुड़वाने के लिए विरोध करने लगे। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं पुलिस के अधिकारी पुलिस के साथ किसी भी तरह की अभद्रता होने से इंकार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके से सात लोगों को थाने ले आई। लोनी कोतवाली एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई है। सात लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।