फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मकान का ताला तोडकर हजारों चोरी

मकान का ताला तोडकर हजारों चोरी

Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोडकर हजारों चोरी
मकान का ताला तोड़ हजारों चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। सर्वोदय नगर कालोनी निवासी पुरुषोत्तम कौशिक साहिबाबाद स्थित हीरो साइकिल की कंपनी में मैनेजर है। एक साल से परिवार के साथ दिल्ली की सूर्य नगर कालोनी में रहते हैं। बुधवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक सचिन का उनके पास फोन पहुंचा। उसने बताया कि घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलने पर वह पिलखुवा पहुंचे और मकान का ताला टूटा देख दंग रह गए। पीड़ित अंकुर ने बताया कि चोर मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और कमरे में जाकर सैफ में रखी 11 हजार की नगदी, पांच साड़ी व सोने के कुंडल चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चोरों के फोटो ले गई हैं। पीड़ित ने इस बाबत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर मोहल्ले वासियों का कहना हैं कि आए दिन मकानों में हो रही चोरियों से लोग सुरक्षित नहीं है। दिन हो रात कभी मोहल्ले में पुलिस पिकेट नहीं आती है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed