{"_id":"5aa819b34f1c1bb9758b531c","slug":"152096630915-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ट्रक में लगी आग, मचा हडकंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते ट्रक में लगी आग, मचा हडकंप
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलते ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप
पिलखुवा। हाईवे पर छिजारसी चौकी के पास सोमवार रात चलते ट्रक में आग लग गई। शादी समारोह के बाद ट्रक में नान बनाने वाली भट्टी रखी थी, जिस कारण उसमें आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
सोमवार रात एक ट्रक गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ जा रहा था। ट्रक में गाजियाबाद के किसी शादी समारोह में इस्तेमाल की गई नान बनाने की भट्टी रखवा दी गई थी। भट्टी के गर्म होने के कारण ट्रक में आग लग गई। चलते ट्रक में आग लगने की जानकारी सड़क पर दौड़ रहे अन्य वाहनों के चालकों ने ट्रक चालक को दी। इस दौरान ट्रक चालक ने तुरंत चौकी के पास ट्रक को रोक लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलई और मशक्कत कर आग बुझवाई। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि चलते ट्रक में आग लग गई थी, जिसे फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाकर आग बुझा दी गई थी।