{"_id":"5aa575c34f1c1ba8758b4de0","slug":"152079326619-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाईजर के मकान से लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपरवाईजर के मकान से लाखों के जेवरात चोरी
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरवाइजर के मकान से लाखों के जेवरात चोरी
पिलखुवा। रजनी विहार कॉलोनी में रहने वाले एक प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर के मकान से पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हो गए। वारदात के वक्त सुपरवाइजर पत्नी के साथ किसी शादी में गया थे। मकान में घरेलू सहायिका का आवागमन था। शक के चलते फिलहाल पुलिस सहायिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
पिलखुवा की रजनी विहार कॉलोनी में संदीप गोयल का परिवार है। उनकी पत्नी एक कॉलेज में शिक्षिका है। तीन दिन पूर्व वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। शनिवार को लौटे तो अलमारी का ताला टूटा देख वह दंग रह गए। अलमारी से करीब पांच लाख कीमत के जेवरात गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित दंपती ने सहायिका पर शक जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो