फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चोरी के वाहनों से लूट कर ने वाले दो धरे

चोरी के वाहनों से लूट कर ने वाले दो धरे

Sun, 02 Dec 2018 06:19 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
चोरी के वाहनों से लूट कर ने वाले दो धरे
चोरी के वाहनों से लूटने वाले दो धरे
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में चोरी के वाहनों से लूट करने वाले दो बदमाशों को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइक, नौ मोबाइल, दो आटो और अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों आरोपी 100 से अधिक वारदातें कर चुके हैं। वे चोरी का माल साप्ताहिक पैठ में बेचते थे।
साहिबाबाद सीओ डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे मोहन नगर चौकी इंचार्ज दुष्यंत राणा कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी बाइक पर दो संदिग्ध लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने लाई। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने दिल्ली-एनसीआर में राहगीरों से चोरी के वाहनों से लूट और चोरी करने की बात कबूल की। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस और प्रशांत निवासी हर्ष विहार दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर भोपुरा स्थित एक खाली प्लॉट से पांच अन्य बाइक, दो ऑटो, नौ मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। बदमाशों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर खड़े वाहन चोरी कर नंबर बदलकर लूट करते थे। वे रात में ऑटो में सवार यात्रियों से लूटपाट करते थे। इसके बाद वाहनों को औने-पौने दामों पर गांव-देहात क्षेत्र और सामान साप्ताहिक पैठ में बेच देते थे। पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एक बाइक और एक ऑटो के मालिक पता चला
साहिबाबाद सीओ ने बताया कि शातिरों ने 20 नवंबर की रात वसुंधरा रेलवे फ्लाईओवर की नीचे खड़ी एक बाइक से बैग चोरी किया था, जिसमें सोने और चांदी का सामान था। 23 नवंबर को मोहननगर चौराहे से एक ऑटो और 15 नवंबर को राजेंद्र नगर से एक बाइक चोरी की थी। तीनों माल पुलिस ने इनके पास से बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी अपने गिरोह के साथ बार्डर एरिया पर लूटपाट करते थे। दिल्ली में लूट करने के बाद टीएचए में छिप जाते थे और टीएचए में लूट करने के बाद दिल्ली भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाइक से नहीं करते थे
दूसरी वारदात, दो गिरफ्तार
- दिल्ली में एक दर्जन से अधिक वारदातें कर गैंग का सरगना जा चुका है जेल
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। एनसीआर में राहगीरों को पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग में गिरफ्तार किया। उनके पास से एक बाइक, एक पिस्टल और एक चाकू बरामद हुआ है। ये बदमाश लूट में प्रयोग की गई बाइक से दोबारा वारदात नहीं करते थे। हर वारदात में दूसरी बाइक प्रयोग करते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों को तलाश रही है।

इंदिरापुरम एसएचओ नजीर खान ने बताया कि शनिवार तड़के वैशाली में चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली की दो लुटेरे वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों की तलाश ली तो उनके पास से एक पिस्टल और एक चाकू मिला। बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस दोनों को थाने ले आई। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नितिन निवासी बागपत और गुल मौहम्मद निवासी शहीदनगर हैं। नितिन गैंग का सरगना है, जो दिल्ली में करीब एक दर्जन से अधिक लूट की वारदाताें में जेल जा चुका है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिस्टल दिखाकर राहगीरों को लूटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed