फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

Tue, 14 Aug 2018 06:00 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा
लेबर चौक पर शव रख लगाया जाम, हंगामा
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा की आजाद विहार कालोनी में रविवार को संदिग्ध हालात में सातवीं के छात्र की मौत के मामले में सोमवार को परिजनों ने आरोपी युवक के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। परिजनों ने दोपहर में शव को लेबर चौक पर रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने लोगों को समझाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शाम को बच्चे का अंतिम संस्कार हुआ। परिजन आरोपियोें की गिरफ्तारी और उनके घर को सील करने की मांग कर रहे थे।
दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह मृतक सनी (13) का शव आजाद विहार पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन बिलखने लगे। मां और बहन के आंसू नहीं थम रहे थे। हंगामा न हो, इसलिए पहले इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई थी। इस दौरान परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इसके बाद परिजन लोगों के साथ मिलकर शव लेकर लेबर चौक पहुंच गए। वहां शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि वह आरोपी को गिरफ्तार कर घर को सील कर दें। परिजन लगातार अपनी मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर एएसपी रवि कुमार, एसएचओ सचिन मलिक और भारी पुलिस बल पहुंच गया। लोगों को समझाकर शांत किया। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में सनी का अंतिम संस्कार किया गया। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


घटना के बाद से फरार आरोपी, कालोनी में तनाव
पुलिस ने आरोपी तीनों नाबालिगों में से दो से पूछताछ की है, जबकि एक आरोपी फरार है। मृतक सनी और भागे हुए आरोपी का मकान आसपास है। वह दूसरे समुदाय से है। इससे कॉलोनी में तनाव की स्थिति है। सुबह से ही गली में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात कर दी गई थीं, जिससे यदि महिलाएं किसी तरह से आक्रोशित हो तो उन्हें शांत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की स्थिति
सनी के गले में फंदा लगा था और वह दरवाजे के हैंडिल से बंधा था। परिजनों का आरोप है कि सनी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed