{"_id":"5a1330c04f1c1b74698bce68","slug":"151511207104-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट-चोरी का शतक लगा चुके दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट-चोरी का शतक लगा चुके दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा-Ghaziabad city
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लूट-चोरी में शतक लगा चुके दो बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद। लूट और चोरी की वारदातों में शतक लगा चुके दो बदमाशों को सिहानी गेट थाना पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया है। ये बदमाश गाजियाबाद, मेरठ, दिल्ली समेत एनसीआर के कई शहरों में वारदातें कर चुके हैं। इन्हीं बदमाशों ने पूर्व मेयर दमयंती गोयल की देवरानी से भी चेन और पेट्रोल पंपकर्मी से छह लाख के चेक लूटे थे। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सोने की चार चेन, बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं। इनके दो साथी फरार हैं।
सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे संजय डोली, उर्फ खुशीराम उर्फ अशोक निवासी गंगापुरम मेरठ और शौकत अली उर्फ मोनी उर्फ समीर निवासी इस्लामनगर खतौली, मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्हें रात करीब एक बजे डीपीएस के पास से गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि लुटेरे एनसीआर में वारदात कर मेरठ भाग जाते थे। करीब 10 साल से दोनों एनसीआर में सक्रिय हैं। वारदात के दौरान पुलिस या पब्लिक के बीच घिर जाने पर यह फायरिंग करते थे। पुलिस पर फायरिंग करने के भी कई मामले इन पर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि करीब 3.5 माह पहले इन बदमाशों ने अशोक नगर में पूर्व मेयर दमयंती गोयल की देवरानी आशा गोयल से चेन लूटी थी। अक्तूबर में डीपीएस फाटक के पास पेट्रोल पंपकर्मी से लूट भी इन्हीं बदमाशों ने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके अलावा यह बदमाश कविनगर में एक युवती कोमल से पर्स व मोबाइल, इंदिरापुरम में मीनाक्षी मैत्रेय से चेन लूट, इंदिरापुरम में ही अनीता कॉल से चेन लूट, राजनगर एक्सटेंशन में सुरेंद्र त्यागी की पत्नी से सोेने के कड़े लूट और एक आरोपी अबरार की गिरफ्तारी के दौरान सब-इंस्पेक्टर मुनेश सिंह पर फायरिंग की थी। इन बदमाशों ने गंगानगर, मेरठ में बिट्टू ज्वेलर्स की शॉप में भी लूट की थी। दोनों छह-सात बार जेल जा चुके हैं, लेकिन छूटते ही फिर से वारदात करने लगते हैं। इनके दो साथी रविंद्र उर्फ बिंदर और दीपक फरार है। रविंद्र सिहानी गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
सुबह पांच बजे निकल जाते थे लूट करने
पकड़े गए बदमाश शौकत और संजय का वारदात करने का तरीका अलग था। बदमाशों ने बताया कि सुबह पांच बजे ही वह खतौली और मेरठ से वारदात करने गाजियाबाद व दिल्ली के लिए चलते थे। पार्कों के आसपास घूमने वाले वृद्ध और महिलाओं से यह चेन, अंगूठियां या अन्य ज्वेलरी लूट लेते थे। अधिकांश वारदातों को इन्होंने दोपहर 11 बजे से पहले अंजाम दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में 24 केस दर्ज हैं दोनों बदमाशों पर
पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाशों 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें से 24 केस सिर्फ दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनके अलावा 18 मुकदमें मेरठ के थानों में और 20 केस गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। बदमाशों ने गाजियाबाद में कई वारदात करने की बात कुबूली है।