{"_id":"5988ac1f4f1c1b012b8b46cd","slug":"15021291884-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजीनगर में युवती की चोटी कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवाजीनगर में युवती की चोटी कटी
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाजीनगर में युवती की चोटी कटी
- खाना बनाते समय अचानक आया चक्कर
- कुछ देर बाद होश आया तो चोटी कटी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीनगर में रविवार देर शाम खाना बना रही युवती को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना को किसी असामाजिक तत्व की हरकत बताई है।
शिवाजीनगर निवासी तब्बसुम (19) पुत्री निजाम रोज की तरह अपने आंगन में गैस पर खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। बताते हैं कि रविवार देर शाम आठ बजे अचानक खाना बनाते वक्त युवती को चक्कर आ गया। जब कुछ देर बाद उसे होश आया तो चोटी कटी हुई थी। इससे युवती दहशत में आ गई। परिवार में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर पीड़िता के घर पहुंचे। कुछ देर बाद कोतवाल पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी कर मामले की छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि यह हरकत किसी असामाजिक तत्व की है।