{"_id":"593704264f1c1b5b5b8b457d","slug":"149677778213cordination-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, हंगामा
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटगांव फाटक के पास मंगलवार सुबह अज्ञात ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भीड़ ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विजय नगर बाई पास निवासी ध्रुव लाल (28) कोटगांव रेलवे फाटक के पास सीमेंट फैक्ट्री में कर्मचारी था। वह यहां परिवार के साथ रहता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से पैदल ही फैक्ट्री जा रहा था।
फैक्ट्री से कुछ पहले पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ध्रुव को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद साथी कर्मचारियाें और लोगों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रक चालक को पकड़ने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ प्रथम राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनाें के सुपुर्द कर दिया गया है।
लोगों का आरोप है कि कोटगांव फाटक के पास बनी फैक्ट्रियों में आने वाले ट्रक चालक बेलगाम होकर ट्रक चलाते हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी ट्रक चालक ने युवक को टक्कर मार दी थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने मांग की कि ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।