फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया

पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया

Wed, 07 Jun 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया

विज्ञापन
पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया
रविवार को कस्बा स्थित एक मोहल्ले में पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। थाना पहुंची घायल पत्नी की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया गया है।

धौलाना स्थित कस्बा के मोहल्ला भाटो वाली गली में रहने वाले राहुल पुत्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले राहुल ने पत्नी को तलाक देने की धमकी दी तो विवाद बढ़ गया। उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और मामला थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके बाद आपसी सहमति से समझौता कर दोनों घर चले गए । रविवार को पति ने फिर पत्नी को पीटते हुए चाकू से वार किया। इससे वह घायल हो गई। थाना पहुंची घायल पत्नी ने पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबी बेटे ने बूढ़ी मां को दिखाया चाकू
शराब पीकर नरायनपुर में बूढ़ी मां को चाकू दिखाकर धमकाने के मामले में बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर में शराबी बेटे विक्की उर्फ विकास ने मां को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तो मामला प्रकाश में आया।


पीड़ित मां कि तहरीर पर पुलिस ने बेटे विकास को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी हरशरन शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी विकास को चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed