{"_id":"5c194689bdec22570860a90e","slug":"141545160329-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में ही जेल से बाहर आया था अजय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवंबर में ही जेल से बाहर आया था अजय
विज्ञापन
मुठभेड़ : नवंबर में ही जेल से बाहर आया था घायल बदमाश
गाजियाबाद। मंगलवार रात को कविनगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश अजय उर्फ पिंटारी नवंबर में ही जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। फरार आरोपी सलीम की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। अभी तक पुलिस फरार आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
सोमवार रात कविनगर थाना क्षेत्र में साढ़े 10 बजे बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में बदमाश अजय उर्फ पिंटोरी निवासी अर्थला के पैर में गोली लगी थी। जबकि एक दरोगा जितेंद्र भी घायल हो गया था। बदमाश अजय का दूसरा साथी सलीम निवासी दिल्ली अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने अजय की कुंडली खंगाली तो विभिन्न थानों में 27 से अधिक लूट, चेन स्नेचिंग के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज मिले। फरार आरोपी सलीम भी कई बार जेल जा चुका है। उसका आपराधिक रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि अजय काफी समय से जेल में बंद था। अजय सलीम के घर के बारे में नहीं बता पा रहा है। सलीम भी कई बार जेल जा चुका है।