{"_id":"5b89994842c792465326a818","slug":"141535744328-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार न चुकाने पर छात्रा से किया था गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार न चुकाने पर छात्रा से किया था गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर थाना क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप का एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी से छात्रा की पहले से जान-पहचान थी। उधार की रकम न लौटाने पर आरोपियों गैंगरेप किया था।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपी जाहिद और मोहन पाल उर्फ टिंकू निवासी विहिंग हैं। इनका एक नाबालिग साथी भी गैंगरेप की वारदात में शामिल है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि किशोरी की एक आरोपी से पहले से जान-पहचान थी। उसके किशोरी पर 15 सौ रुपये उधार थे। 29 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छात्रा साइकिल से अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो स्टेट कराने गांव से पांच किमी दूर गई थी।
लौटते वक्त उसके परिचित आरोपी ने उसे रोका और रुपये मांगे। छात्रा ने रुपये जल्द ही लौटाने की बात कही और साइकिल से जाने लगी। इसी दौरान बाइक सवार तीनों आरोपियों ने छात्रा को साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया और उसे गन्ने के खेत में ले गए। यहां उससे गैंगरेप किया गया और विरोध करने पर पीटा। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को रावली रोड नेकपुर कट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों को डासना जेल में और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।